महाविद्यालय में सेमेस्टर वन का नामांकन शुरू

महाविद्यालय में सेमेस्टर वन का नामांकन शुरू

लातेहार. जिला मुख्यालय के बानपुर मुहल्ले में संचालित बनवारी साहू महाविद्यालय में सत्र 2026-30 के सेमेस्टर वन में नामांकन जारी है. यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑफलाइन माध्यम में महाविद्यालय आकर नामांकन करा सकते हैं. श्री तिवारी ने बताया कि नामांकन के लिए इंटर का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, सीएलसी, आधार कार्ड, रंगीन फोटो, ब्लड ग्रुप व ई-मेल आइडी जरूरी है. उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए सीट सीमित है. पहले आने वालों को पहले नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. प्रो तिवारी ने बताया कि बनवारी साहू महाविद्यालय नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर द्वारा कला व वाणिज्य संकाय में स्थायी मान्यता प्राप्त और नैक (एनएएसी) से बी ग्रेड प्राप्त है. हेरहंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

हेरहंज. थाना परिसर में शनिवार शाम एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह, सीओ दिवाकर दुबे और थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई. एसडीपीओ ने त्योहारों में एकता बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. सीओ ने बकरीद को आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देने वाला पर्व बताते हुए इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को कहा. थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा. मौके पर श्रवण कुमार, रंजीत जायसवाल, लाडले खान और मो जनाब अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >