सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार में सोमवार को अंचल प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रचार व जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान सीओ कोकिला कुमारी ने स्वयं बाजार क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया व आवश्यक निर्देश दिये. बताया कि बारियातू फुलसू मोड़ एनएच-99 से लेकर वन विभाग कार्यालय तक सरकारी जमीन, सड़क किनारे तथा सार्वजनिक स्थलों पर किये गये अवैध कब्जे को हटाने के लिए अंचल प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को साप्ताहिक बाजार में प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर स्वयं से अतिक्रमण हटाने की अपील की गयी. कहा कि सरकारी भूमि, सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जायेगा. साथ ही अतिक्रमण हटाने में होने वाले खर्च की भरपाई संबंधित लोगों से वसूली जायेगी, जुर्माना भी लगाया जायेगा. सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. अभियान में अंचल निरीक्षक पियूष कुमार, हल्का कर्मचारी मनोज बेक, अंचल अमीन संजय यादव, थाना के एएसआइ सुनील कुमार समेत अंचल कर्मी व पुलिस जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >