सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : नप अध्यक्ष

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : नप अध्यक्ष

लातेहार ़ नगर पंचायत द्वारा शहर के बानपुर मोहल्ले में कराये जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और वार्ड पार्षद सुगंधी देवी ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 1 करोड़ 70 लाख रुपये की इस बड़ी योजना में मानकों की भारी अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आयी है. गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं : महेश सिंह : मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार करोड़ों की लागत से विकास योजनाएं ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाती है, लेकिन संवेदक (ठेकेदार) की लापरवाही के कारण जनता को इसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. प्राक्कलन के अनुसार काम का निर्देश : वार्ड पार्षद सुगंधी देवी ने आरोप लगाया कि बानपुर में बन रही इस सड़क में शुरू से ही अनियमितता बरती जा रही है. मौके पर मौजूद नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार को सामग्री का सही अनुपात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुसार ही होना चाहिए. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, सुरेश प्रसाद, सोनू सिंह, नुल पाठक समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >