दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ्तार

लिस ने छापेमारी कर नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी धाधु, बालूमाथ निवासी शाहरुख खान (पिता अनवर खान) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

चंदवा. पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी धाधु, बालूमाथ निवासी शाहरुख खान (पिता अनवर खान) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि 18 अगस्त की रात चंदवा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के बरामदे में संदेहास्पद परिस्थिति में फंदे के सहारे लटका मिला था. घटना के लगभग चार दिन बाद मृतका की माता ने लातेहार एसपी को आवेदन देकर शाहरुख खान पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म व हत्या करने का आरोप लगाया था. पिछले दिनों लातेहार पहुंची अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा को भी परिजनों ने पूरे मामले से अवगत कराया था. मामला संज्ञान में आने के बाद डॉ आशा लकड़ा ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई. छापेमारी अभियान में पुअनि रवींद्र सिंह व दल बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >