सटीक आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं का आधार : अपर समाहर्ता

सटीक आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं का आधार : अपर समाहर्ता

लातेहार. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) को लेकर फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है. दूसरे दिन यह सत्र अपर समाहर्ता रामा रविदास की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, प्रपत्रों को सही ढंग से भरने और डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. अपर समाहर्ता ने जनगणना कार्य की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े ही भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का मुख्य आधार होते हैं. उन्होंने प्रशिक्षुओं को इस राष्ट्रीय कार्य को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया. मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, प्रशिक्षक सन्नी आनंद सहित कई पदाधिकारी व ट्रेनर उपस्थित थे. दीवार का पिलर गिरने से किशोर गंभीर

बालूमाथ़ बारियातू थाना अंतर्गत बारीखाप गांव में रविवार को दीवार का पिलर गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान सोनू उरांव (13 वर्ष) पिता धनेसर उरांव (ग्राम बारीखाप, बारियातू) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने घर के सामने बने दीवार पर बैठा हुआ था. इसी दौरान अचानक दीवार का पिलर उसके उपर ही गिर गया. इससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह चोटिल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे एंबुलेंस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया. बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >