बरवाडीह़ भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान सोमवार को प्रखंड सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की. जबकि प्रभारी के रूप में लव कुमार दुबे उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुई. इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने भाजपा के इतिहास, विकास यात्रा और वैचारिक आधार से अवगत कराते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है. उन्होंने जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक के सफर और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की. भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने बूथ प्रबंधन की अहमियत बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है. मौके पर सुनील तिवारी, संतोष पांडेय, सुशीला देवी, बिरेंद्र जयसवाल, ईश्वरी सिंह, कन्हाई सिंह, दीपक राज, दीपक तिवारी, मनोज यादव, बंटी ठाकुर, उपेंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार, हेमंत कश्यप, कमलेश यादव, अशोक प्रसाद, नन्देव सिंह, जनता पाल, पवन चौधरी, सुनील सिंह, सुबोध कुमार, जयगोविंद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश लाल, दिलीप पासवान, रंजीत राम, मनोज ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
संगठन की मजबूती के लिए अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करें : पंकज सिंह
संगठन की मजबूती के लिए अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करें : पंकज सिंह
