घर पर चढ़ा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, सोये लोग बाल-बाल बचे

घर पर चढ़ा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, सोये लोग बाल-बाल बचे

मनिका. थाना क्षेत्र के शिंजो पंचायत अंतर्गत केडीमहुआ गांव में बुधवार अहले सुबह अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक खपरैल घर के छप्पर पर चढ़ गया. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर जमुना औरंगा नदी से अवैध बालू लेकर तेज गति से मनिका की ओर जा रहा था. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन मोहन सिंह के घर पर जा चढ़ा. हादसे के वक्त घर के अंदर परिवार के लोग सो रहे थे, जो बाल-बाल बच गये. हालांकि, घर का दरवाजा, छप्पर और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयीं. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर जब्त कर लिया. ट्रैक्टर भदईबथान निवासी विनोद यादव का बताया जा रहा है. सीओ अमन कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. चंदवा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

चंदवा. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस मुस्तैद है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बुधवार को चंदवा पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता व पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में निकला मार्च थाना परिसर से शुरू होकर गैराज लेन, मुख्य बाजार, सुभाष चौक, कंचन नगरी व तिलैयाटांड़ होते हुए पुनः थाना पहुंचा. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी. मौके पर पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >