14 पीस सखुआ बोटा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

14 पीस सखुआ बोटा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चंदवा़ पिछले कुछ दिनों से चंदवा वन क्षेत्र से अवैध रूप से कीमती लकड़ियों की तस्करी जारी है. इसके खिलाफ चंदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर चंदवा पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ के पास से बिना नंबर प्लेट के पिकअप वैन में लोड 14 पीस सखुआ बोटा के साथ एक तस्कर और वाहन के चालक को पकड़ा. पूछताछ के दौरान पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम चंदन ठाकुर पिता विजय ठाकुर (बेलंगी, चान्हो) व चालक सलावेज अंसारी पिता हकमुल अंसारी (बाजारटांड़ मांडर) बताया. वहीं चंदन ठाकुर ने पूछताछ के क्रम में कई अहम सुराग पुलिस को दिये हैं. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह धंधा विगत छह महीने से चल रहा था. कीमती लकड़ी को काटकर तस्कर रांची के रातू टिंबर ले जाते थे. सूत्रों की माने तो इस तस्करी के धंधे में वन विभाग के कुछ कर्मियों की भी संलिप्त होने की बात सामने आ रही है. मामले में चंदवा थाना में कांड संख्या 107/26 में विभिन्न धाराओं का तहत मामला दर्ज किया गया है. छापामारी अभियान में पुअनि अजीत कुमार, राकेश महतो समेत पुलिस जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >