मजदूरी के पैसों के विवाद में प्रेमी ने प्रेमिका के पेट में घोंपा चाकू, गिरफ्तार

मजदूरी के पैसों के विवाद में प्रेमी ने प्रेमिका के पेट में घोंपा चाकू, गिरफ्तार

चंदवा़ प्रखंड के चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुसूमटोली गांव में रविवार की रात प्रेमी-प्रेमिका के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. झगड़े में प्रेमी ने प्रेमिका के पेट में चाकू मार दिया. गंभीर हालत में युवती को प्राथमिकी उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फिरोज मुंडा पिता माना मुंडा (कैरो, कुड़ू-लोहरदगा) का कुसुमटोली (चंदवा) की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे. जल्द ही शादी करनेवाले थे. रविवार की रात फिरोज मुंडा लड़की के घर आया था. ईंट भट्ठे में मजदूरी से मिले पैसों का हिसाब फिरोज के खाते में रखा जा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. यह विवाद मारपीट में बदल गयी. इसी दौरान फिरोज के हाथ में चाकू आ गया. उसने युवती के पेट में वार कर दिया और आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. युवती के बयान पर चंदवा थाना कांड संख्या 105/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >