ट्रेन की चपेट में आये चाचा-भतीजी

चंदवा : गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के बहेरा बिशुनपुर निवासी छोटेलाल मुंडा (28) व आजादी कुमारी (चार) टोरी रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-हटिया-पठानकोट (डाउन) एक्सप्रेस की चपेट में आने से घायल हो गये. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं. सोमवार को हुए इस हादसे में छोटेलाल का बायां पैर व आजादी का दाहिना हाथ कट […]

चंदवा : गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के बहेरा बिशुनपुर निवासी छोटेलाल मुंडा (28) व आजादी कुमारी (चार) टोरी रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-हटिया-पठानकोट (डाउन) एक्सप्रेस की चपेट में आने से घायल हो गये. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं. सोमवार को हुए इस हादसे में छोटेलाल का बायां पैर व आजादी का दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया.

आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. जहां उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों चुनार रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर टोरी स्टेशन आने हेतु जम्मूतवी-हटिया-पठानकोट (डाउन) एक्सप्रेस में सवार हुए थे. जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आयी. उतरने के क्रम में दोनों पटरी पर जा गिरे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >