चोरी की गाड़ी के साथ दो पकड़ाये

चंदवा : रविवार की रात रांची के बड़का तालाब से चालक अबरार को चकमा देकर बोलेरो पिकअप वैन (जेएच01 बीडी/1905) ले उड़े अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के सरगना को एक अन्य के साथ सोमवार को चंदवा पुलिस ने पकड़ा. लुटेरों ने पुलिस की एक टीम को कुचलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस सतर्क थी. […]

चंदवा : रविवार की रात रांची के बड़का तालाब से चालक अबरार को चकमा देकर बोलेरो पिकअप वैन (जेएच01 बीडी/1905) ले उड़े अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के सरगना को एक अन्य के साथ सोमवार को चंदवा पुलिस ने पकड़ा. लुटेरों ने पुलिस की एक टीम को कुचलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस सतर्क थी. चंदवा थानेदार मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पकड़े गये लोगों में गिरोह का सरगना देवयांश अग्रवाल (रेलवे कॉलोनी, बारीपदा, ओड़िशा) व अंकुर उपाध्याय (अशोक नगर, रांची) शामिल हैं.

उनसे पूछताछ जारी है. देवयांश के पास से मास्टर चाबी बरामद किया गया है. गाड़ी का मालिक मो शाहिद रांची का है. जानकारी के अनुसार पिकअप का चालक मो अबरार बड़का तालाब, रांची के पास वाहन खड़ा कर खाना खा रहा था. इसी दौरान देवयांश मास्टर की से गाड़ी स्टार्ट क र ले भागा. चालक अबरार ने इसकी सूचना वाहन मालिक मो शाहिद को दी. चंदवा पुलिस की तत्परता से सरगना व वाहन बरामद कर लिया गया. इधर, पूछताछ में अंकुर ने थानेदार को बताया कि वह निदरेष है. वह बिजुपाड़ा में लिफ्ट लेकर चंदवा आने के लिए वाहन में बैठा था. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. अभियान में थानेदार के अलावे अनि आरएन सिंह समेत जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >