तुबेद पुल की किस्मत कब फिरेगी

आशीष टैगोर लातेहार : 33 महीनों से बंद सिकनी कोलियरी खुलने के बाद अब लोगों की अपेक्षाएं उपायुक्त मुकेश कुमार से बढ़ गयी है. लोगों का कहना है कि उपायुक्त ने सिकनी कोलियरी की लंबित फाइल का निबटारा कर बहुत बड़े अवरोध को दूर किया है. उसी प्रकार तुबेद नदी पर अधूरे पुल का निर्माण […]

आशीष टैगोर

लातेहार : 33 महीनों से बंद सिकनी कोलियरी खुलने के बाद अब लोगों की अपेक्षाएं उपायुक्त मुकेश कुमार से बढ़ गयी है. लोगों का कहना है कि उपायुक्त ने सिकनी कोलियरी की लंबित फाइल का निबटारा कर बहुत बड़े अवरोध को दूर किया है. उसी प्रकार तुबेद नदी पर अधूरे पुल का निर्माण पूरा कराने की दिशा में पहल की जरूरत है.

जून 2009 से बंद है काम

लातेहार जिला मुख्यालय को बालूमाथ एवं हेरंहज प्रखंड से जोड़नेवाला महत्वकांक्षी तुबेद नदी पर पुल का निर्माण जून 2009 से बंद है. राज्य संपोषित योजना के तहत 205.657 लाख रुपये की लागत से तुबेद नदी पर पुल का निर्माण कराया जाना था. 135.449 लाख रुपये की राशि खर्च कर पुल के सभी पीलरों को खड़ा तो कर दिया गया, लेकिन ढलाई का कार्य नहीं किया गया. जिला पर्षद एवं जिला निगरानी व अनुश्रवण समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >