रेलवे चालकों ने मुख्य क्रू नियत्रंक का घेराव किया

बरवाडीह : धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे डिपो के रेलवे चालकों ने मुख्य क्रू नियंत्रक के मनमानी के विरोध में क्रू नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाॅफ एसोसिएशन के बैनर तले रेलवे चालकों ने बुधवार शाम को अपनी मांगों के समर्थन में शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में […]

बरवाडीह : धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे डिपो के रेलवे चालकों ने मुख्य क्रू नियंत्रक के मनमानी के विरोध में क्रू नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाॅफ एसोसिएशन के बैनर तले रेलवे चालकों ने बुधवार शाम को अपनी मांगों के समर्थन में शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में क्रू नियंत्रक अधिकारी एम रहमानी का घेराव किया. घेराव करनेवाले रेलवे चालकों ने क्रू नियंत्रक एम रहमानी के विरोध में नारे लगाते हुए रेलवे चालकों को मनमाने तरीके से डियूटी दिये जाने का विरोध किया.
घेराव करनेवाले रेलवे चालकों ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित बरवाडीह कार्य क्षेत्र में काम के दौरान रेलवे चालकों को कई तरह के मानसिक तनाव के बीच काम लिया जाता है. रेलवे चालकों को मालगाड़ी से स्पेयर भेज कर दूसरे स्थानों के रनिंग स्टाफ को मानसिक तनाव दिया जा रहा है.
रेलवे चालक रेलवे बोर्ड के पत्रांक संख्या 2007 के आलोक में डियूटी दिये जाने की मांग कर रहे थे. रेलवे चालक अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी किया. समाचार लिखे जाने तक रेलवे चालक अधिकारी से वार्ता करने व अपनी मांगें पूरी करने पर जोर दे रहे थे. मौके पर एसोसिएशन के एके सिन्हा, पीके सिन्हा, संतोष कुमार, विकास कुमार सिन्हा, आरके पंडित,एनके चौबे,आरके सिंह, प्रभात कुमार, एके यादव समेत कई रेलवे चालक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >