मजदूरों के समक्ष खाने के लाले

शशिशेखर टोरी बॉक्साइट अनलोडिंग स्टेशन में 53 दिन से रैक लोडिंग ठप चंदवा : हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टोरी बॉक्साइट अनलोडिंग स्टेशन में गत पांच जनवरी से रेलवे रैक लोडिंग बंद है. इससे 406 रैक लोडर के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन आयी है. 53 वें दिन भी रेल अधिकारी आश्वासन की बरसात करते रहे. […]

शशिशेखर

टोरी बॉक्साइट अनलोडिंग स्टेशन में 53 दिन से रैक लोडिंग ठप

चंदवा : हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टोरी बॉक्साइट अनलोडिंग स्टेशन में गत पांच जनवरी से रेलवे रैक लोडिंग बंद है. इससे 406 रैक लोडर के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन आयी है. 53 वें दिन भी रेल अधिकारी आश्वासन की बरसात करते रहे. अब साइडिंग में बॉक्साइट रखने की जगह नहीं है.

वहीं 25 फरवरी से बॉक्साइट लदी ट्रकों का टोरी साइडिंग में प्रवेश रोक दिया गया है. इस नये फरमान से अब 600 ट्रक अनलोडरों से रोजगार छिन गया है. करीब 1006 मजदूर, 600 ट्रक ऑनर्स, 1200 चालक-खलासी के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधि अब तक श्रमिकों की इस समस्या से बेपरवाह दिख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >