लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के जोगनाटांड़ के समीप से पुलिस ने ट्रक चालक मिठू मंडल (हजारीबाग) का शव बरामद किया. शव से बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. पुलिस ने शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. इस संबंध में मनिका थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सदर थाना प्रभारी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार मिठू मंडल 22 फरवरी से मनिका थाना क्षेत्र से ट्रक समेत लापता था. काफी खोजबीन के बाद उक्त ट्रक रांची के तुपुदाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला.
