वेंकटेश लातेहार व कृष्ण मनिका के थानेदार

लातेहार : पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने जिले के विभिन्न थानों में प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों का पदस्थापन कर दिया है. पुलिस केंद्र लातेहार में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक वेंकटेश प्रसाद को लातेहार एवं कृष्ण कुमार साहू को मनिका का थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि मिथिलेश कुमार सिंह को चंदवा, अशोक कुमार […]

लातेहार : पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने जिले के विभिन्न थानों में प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों का पदस्थापन कर दिया है. पुलिस केंद्र लातेहार में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक वेंकटेश प्रसाद को लातेहार एवं कृष्ण कुमार साहू को मनिका का थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि मिथिलेश कुमार सिंह को चंदवा, अशोक कुमार को महुआडांड़, रमेश कुमार सिंह को गारू, अजय कुमार को बरवाडीह, वीरेंद कुमार राजवंशी को नेतरहाट, अभय शंकर को हेरहंज का थाना प्रभारी बनाया गया है.

गारू थाना प्रभारी अजय कुमार को महिला थाना लातेहार का प्रभारी बनाया गया है. वहीं पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर को लातेहार एवं मनीष चंद्र लाल को बरवाडीह का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. पुलिस निरीक्षक चंद्रेश्वर प्रसाद को जिला नियंत्रण कक्ष/चुनाव कोषांग का प्रभारी बनाया गया है.

पुअनि विनय कुमार सिन्हा को रक्षित पदाधिकारी प्रथम व द्वितीय बनाया गया है. जबकि पुअनि उपेंद्र कुमार मंडल, राजेंद्र राम व सुरेश मुंडा को लातेहार थाना, नागेंद्र कुमार सिन्हा को चंदवा थाना, संतोष कुमार सुमन व मनोज कुमार महतो को मनिका थाना, ओमप्रकाश शुक्ला को गारू थाना, योगेंद्र राम पासवान व हरनारायण साह को बरवाडीह थाना, अशोक पासवान को नेतरहाट में कनीय पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. पुलिस केंद्र में पदस्थापित लक्ष्मण कुमार बैठा एवं मो इजहार को क्रमश: बरवाडीह एवं मनिका थाना में पदस्थापित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >