ग्रामीणों को उचित मुआवजा दें उनके पुनर्वास की व्यवस्था करें

लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय वेश्म में अधिकारियों के साथ बैठक कर टोरी-शिवपुर रेल परियोजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में दो उप मुख्य अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आने वाली समस्याओं का अति शीघ्र […]

लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय वेश्म में अधिकारियों के साथ बैठक कर टोरी-शिवपुर रेल परियोजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में दो उप मुख्य अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आने वाली समस्याओं का अति शीघ्र निदान कर कार्य में तेजी लायें. जोगियाडीह ग्राम में ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. उपायुक्त ने प्रावधानों के अनुसार उन्हें उचित मुआवजा देने एवं पुनर्वास की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने मुआवजे की राशि 11.73 करोड़ रुपये लाभुकों के खाते में शीघ्र हस्तानांतरित करने का निर्देश दिया.
जरी ग्राम में चापानल लगाने की मांग पर उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को वहां चापाकल लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर अपर समाहर्ता को लाभुकों के खाते में मुआवजे की राशि भेजना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता नेलशन एयोन बागे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निर्देश संजय कुमार भगत एवं अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >