अवैध खदान को मिट्टी से भरवाया

हेरहंज पुलिस ने की कार्रवाई हेरहंज : लातेहार पुलिस कप्तान धनंजय सिंह के निर्देश पर जिले में संचालित अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. सोमवार को बालूमाथ व हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में चल रहे कई कोयला खदान पर पुलिस की टीम पहुंची. जेसीबी मशीन के माध्यम से खदान […]

हेरहंज पुलिस ने की कार्रवाई
हेरहंज : लातेहार पुलिस कप्तान धनंजय सिंह के निर्देश पर जिले में संचालित अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. सोमवार को बालूमाथ व हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में चल रहे कई कोयला खदान पर पुलिस की टीम पहुंची. जेसीबी मशीन के माध्यम से खदान को भरने का काम जारी है. पुलिस की टीम घुटाम गांव पहुंची. पास ही 12 नंबर पर चल रहे अवैध कोयला खदान को देखा. पांच जेसीबी से मिट्टी भरने का काम किया जा रहा है.
इस अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र सिंह कर रहे थे. गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व भी 12 नंबर अवैध खदान में पुलिस पहुंची थी. खदानों को जेसीबी से भरा गया था. लेकिन कोल माफियाओं ने पुन: इसे चालू कर दिया था. मौके पर हेरहंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी, बालूमाथ थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद समेत हेरहंज व बालूमाथ थाना के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >