चंदवा पश्चिमी पहली कैशलेस पंचायत

मुखिया संगीता को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित डीसी ने कहा-हर हाल में करें कैशलेस लेन-देन चंदवा : पिछले एक माह के अथक प्रयास के बाद आखिरकार चंदवा प्रखंड के पश्चिमी पंचायत को कैशलेस बना लिया गया है. इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार को उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने की. कैशलेस बनाने की दिशा में […]

मुखिया संगीता को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
डीसी ने कहा-हर हाल में करें कैशलेस लेन-देन
चंदवा : पिछले एक माह के अथक प्रयास के बाद आखिरकार चंदवा प्रखंड के पश्चिमी पंचायत को कैशलेस बना लिया गया है. इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार को उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने की. कैशलेस बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए मुखिया संगीता लकड़ा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. बुधवार को उपायुक्त श्री प्रसाद के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी वरूण रंजन, एलडीएम नीरद कुमार, डीआरडीए निदेशक संजय भगत समेत अन्य अधिकारी चंदवा पहुंचे.
कैशलेस बनाये जाने को लेकर प्रखंड कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया. दीप प्रज्जलित कर उपायुक्त ने कार्यक्रम की शुरूआत करायी. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में चंदवा पश्चिमी पहला कैशलेस पंचायत बना है. यह पूरे चंदवा वासियों के लिये गर्व की बात है. उन्होंने लोगों से हर हाल में कैशलेस लेनदेन व व्यावसायियों से भी कैशलेस पेमेंट लेन-देन की बात कही. भ्रष्टाचार को मिटाने के लिये कैशलेस को सार्थक पहल बताया.
एसडीओ श्री रंजन की इसकी तारीफ की. श्री रंजन ने कहा कि जल्द ही शेष पंचायत को कैशलेस बनाने के लिये अभियान चलाया जायेगा. मौके पर बीडीओ देवदत पाठक, सीओ अमर जोन आंइद समेत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक के अलावे प्रधान सहायक अरुण गेहलोत, जीतेंद्र पाठक व पंचायत के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >