पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में उठाये सवाल

बरवाडीह : प्रखंड के विकास एवं कौशल भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता व बीडीओ संजय कुमार की देख-रेख में हुई. इस मौके पर विभिन्न कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी जेएसएस अजय पांडेय ने दी. सदस्य मंसूर आलम, सुभाष राम,जीबोध सिंह आदि सदस्यों ने विभिन्न पंचायतों में […]

बरवाडीह : प्रखंड के विकास एवं कौशल भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता व बीडीओ संजय कुमार की देख-रेख में हुई. इस मौके पर विभिन्न कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी जेएसएस अजय पांडेय ने दी. सदस्य मंसूर आलम, सुभाष राम,जीबोध सिंह आदि सदस्यों ने विभिन्न पंचायतों में खराब चापाकल मरम्मती की मांग उठायी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी ने आवंटन के आभाव में चापाकल मरम्मती नहीं होने की बात कही.
सदस्यों ने चापाकल मरमम्मती नही होने पर विभाग के कार्यालय में तालाबंदी का अल्टीमेटम दिया. इस मौके पर सभी पंचायत के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र से जुड़े सवालों को रखा. अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने 10 दिनों के अंदर पैसा भुगतान करने का आश्वासन दिया. झारखंड कौशल विकास हेतु बेरोजगारों की सूची नहीं भेजे जाने पर रोष प्रकट किया. बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी नंद किशोर राम, प्रभारी कृषि पदाधिकारी चंदन कुमार, एई बाबुलाल मरांडी, अंचलाधिकारी राकेश सहाय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >