इंटर परीक्षा केंद्र में बदलाव से अभिभावकों में रोष

बरवाडीह से छिपादोहर किया गया परीक्षा केंद्र बरवाडीह. प्रखंड के अभिभावकों ने लातेहार उपायुक्त व एसडीएम से बरवाडीह प्रखंड के इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र छिपादोहर में किये जाने का विरोध करते हुए पूर्व की तरह परीक्षा केंद्र बरवाडीह में करने की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह मुख्यालय में विगत 15 वर्षो […]

बरवाडीह से छिपादोहर किया गया परीक्षा केंद्र
बरवाडीह. प्रखंड के अभिभावकों ने लातेहार उपायुक्त व एसडीएम से बरवाडीह प्रखंड के इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र छिपादोहर में किये जाने का विरोध करते हुए पूर्व की तरह परीक्षा केंद्र बरवाडीह में करने की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह मुख्यालय में विगत 15 वर्षो से इंटर व मैट्रिक के परीक्षा केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है.
मुख्यालय के राजकीय उच्च विद्यालय,आरएमआर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में इंटर व मैट्रिक परीक्षाओं का केंद्र बनाया जाता हे. इन केंद्रों पर 15 वर्षो में अब तक एक भी कदाचार व अनियमितता की शिकायत नहीं मिली है. लेकिन बरवाडीह इंटर परीक्षा केंद्र प्रखंड के सुदूर छिपादोहर पंचायत में करने को लेकर अभिभावक नाराज हैं.
अभिभावकों का कहना है कि छिपादोहर में इंटर का परीक्षा केंद्र बनाये जाने से मुख्यालय समेत दूरदराज के छात्रों विशेष कर लड़कियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अभिभावक एसके पाठक, अवधेश मेहरा, सुरेश मिश्रा समेत कई अभिभावकों ने लातेहार उपायुक्त व एसडीएम से बरवाडीह मुख्यालय में ही इंटर परीक्षा केंद्र बनाये रखने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >