दो लाख रुपये रंगदारी मांगने व मारपीट करने की प्राथमिकी

लातेहार : अंबाकोठी में आयोजित 43 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यज्ञाचार्य पंडित अनिल मिश्र पूजा-पाठ करा रहे हैं. वहीं गिरिडीह से आये पंडित अनिल जी भारद्वाज एवं उनकी मंडली द्वारा परायण पाठ किया जा रहा है. रात्रि में अयोध्या से आयी मिथिलाचंल अवध […]

लातेहार : अंबाकोठी में आयोजित 43 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यज्ञाचार्य पंडित अनिल मिश्र पूजा-पाठ करा रहे हैं. वहीं गिरिडीह से आये पंडित अनिल जी भारद्वाज एवं उनकी मंडली द्वारा परायण पाठ किया जा रहा है. रात्रि में अयोध्या से आयी मिथिलाचंल अवध आदर्श रामलीला मंडली द्वारा श्रीराम के चरित्रों का जीवंत मंचन किया गया. पूरे शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये गये हैं. प्रात: पांच बजे से पूजन कार्य प्रारंभ हो जाता है. परायण पाठ पूर्वाह्न आठ बजे से दो बजे तक होता है.
महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने कहा कि जैसे जैसे शारदीय नवरात्र की तिथि बढ़ती है महायज्ञ स्थल की परिक्रमा करने वालों की संख्या भी बढ़ती जाती है.
मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर श्रीराम के विवाह की बधाई दी और विवाह गीत पर नृत्य किया. मौके पर महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद महलका, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, मदन प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, विशाल शर्मा, मुकेश कुमार पांडेय, राजू रंजन सिंह, राजू रंजन प्रसाद, कौशल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >