सरना झंडा उखाड़ने की मांग पर एसपी से मिले

आदिवासियों ने पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त को दी जानकारी लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के हेठ बेचरा ग्राम में आदिवासी मसना स्थल से झंडा उखाड़ने आैर धार्मिक स्थल पर मल मूत्र त्याग करने की घटना को लेकर गुरुवार से जारी तनाव शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया. हेठ बेसरा के आदिवासी परिवार के […]

आदिवासियों ने पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त को दी जानकारी
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के हेठ बेचरा ग्राम में आदिवासी मसना स्थल से झंडा उखाड़ने आैर धार्मिक स्थल पर मल मूत्र त्याग करने की घटना को लेकर गुरुवार से जारी तनाव शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया. हेठ बेसरा के आदिवासी परिवार के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मुसलिम मियां, नूर, इमरान, शहाबुद्दीन अंसारी, इसमाइल, खुर्शीद, इलियास, अमान अंसारी, क्यूम अंसारी, मुर्तजा, नसीम अंसारी व सत्तार पर कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त असामाजिक लोग अक्सर मसना स्थल पर गंदगी फैलाते हैं आैर वहां लगे सरना झंडा को उखाड़ देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >