प्रशासन से मदद की गुहार लगायी
मनिका : प्रखंड की कोपे पंचायत के बरवाडीह, सेमरी और दासडीह में सोमवार व मंगलवार की रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से कई घर ध्वस्त हो गये. वहीं कई घरों की दीवारों में दरार आ गयी.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंसस किरानी उरांव व प्रमुख गायत्री देवी को दी. प्रमुख ने बरवाडीह सेमरी गांव जाकर कई घरों का जायजा लिया. कहा कि फोटो कराकर अंचल कार्यालय में आवेदन दें, जो भी सरकारी सुविधा होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा. बरवाडीह में जमीला बीबी, हसीबुल्लाह अंसारी, मेहरून बीबी, वकील मियां, तजमुल अंसारी, इमामुदीन अंसारी, शब्बा बीबी, सैमुन बीबी तथा समेंरी में सकीना खातून, खुर्शीद अंसारी, विनोद परहिया, लालधारी परहिया, रामनाथ परहिया, नरेश उरांव, रघु प्रजापति व दासडीह में मोहन सिंह के घर बारिश से क्षतिग्रस्त हो गये.
