प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह 27 को

मेदिनीनगर : प्रभात खबर ने 27 सितंबर को मेदिनीनगर में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया है. इस समारोह में कलाकार चंदन तिवारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. कार्यक्रम टाउन हॉल में शाम चार बजे से शुरू होगा. इस समारोह में पलामू जिले के गुरुजनों को सम्मानित किया जायेगा, जिनके द्वारा पलामू में शिक्षा का बेहतर […]

मेदिनीनगर : प्रभात खबर ने 27 सितंबर को मेदिनीनगर में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया है. इस समारोह में कलाकार चंदन तिवारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. कार्यक्रम टाउन हॉल में शाम चार बजे से शुरू होगा. इस समारोह में पलामू जिले के गुरुजनों को सम्मानित किया जायेगा, जिनके द्वारा पलामू में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभायी जा रही है.
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी विपुल कुमार शुक्ला, पलामू उपायुक्त अमीत कुमार, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल भाग लेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस समारोह में वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में लगे शिक्षकों के अलावा उन गुरुजनों को भी सम्मानित किया जायेगा, जो सेवानिवृत्त हो गये हैं, लेकिन शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
शिक्षा के साथ-साथ कला, खेल व संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह के दौरान कलाकार चंदन तिवारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. इस समारोह में जिलेभर के शिक्षकों का चयन किया गया है. जिन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जेपीएस ऑटोमोबाइल यामाहा व सह प्रायोजक श्रीनारायण मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >