मनिका को छोड़ सभी सीओ के वेतन पर रोक

राजस्व संग्रहण में लायें तेजी : उपायुक्त 25 सितंबर से सभी अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन करने का निर्देश लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने गुरुवार को समाहरणालय में जिले के विभिन्न राजस्व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों दिया. […]

राजस्व संग्रहण में लायें तेजी : उपायुक्त
25 सितंबर से सभी अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन करने का निर्देश
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने गुरुवार को समाहरणालय में जिले के विभिन्न राजस्व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों दिया. उपायुक्त ने सीडीआरएफ के तहत सभी किसानों को राहत कोष की राशि का वितरण करने के लिए अभिलेखों की संपुष्टि करने का निर्देश दिया. कार्य पूरा नहीं होने पर उपायुक्त श्री गुप्ता ने मनिका अंचलाधिकारी को छोड़ कर जिले के सभी अंचलाधिकारियों का वेतन स्थगित रखने का भी निर्देश दिया. अभिलेख संपुष्टि का कार्य पूरा होने के बाद अंचलाधिकारियों के वेतन भुगतान किया जायेगा.
उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि मनिका अंचल में ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य प्रारंभ है. उन्होंने जिले के सभी अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य 25 सितंबर तक प्रारंभ करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया है. उपायुक्त ने अवैध जमाबंदी के लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश एसडीओ कमलेश्वर नारायण को दिया. उपायुक्त ने बताया कि पावर ग्रिड निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए बारियातू, हेरहंज, लातेहार और बालूमाथ अंचल से कागजात प्राप्त हुए हैं. उन्होंने इसका सत्यापन करने का निर्देश एसडीओ श्री नारायण को दिया गया. वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए सितंबर तक सभी विधवा पेंशन के आवेदनों को स्वीकृत करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.
हरदी, रजवार और गणोशपुर कोल ब्लॉक की भूमि चिह्नित करने के कार्य की समीक्षा की गयी.
कुल 1875 हेक्टेयर भूमि में से 129 हेक्टेयर का कागजात प्राप्त नहीं होने पर उसे शीघ्र ही समर्पित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त श्री गुप्ता ने इन कोल ब्लॉक क्षेत्रों के गांव का सत्यापन करने का निर्देश दिया. जिला टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री गुप्ता ने छापामारी कर अवैध उत्खनन कार्य को बंद करने एवं संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. बैठक में लातेहार अंचलाधिकारी ललन कुमार समेत कई अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >