छात्रावास निर्माण की नहीं हुई जांच कभी भी हो सकता है हादसा

बरवाडीह : भाजपा विधायक व जिप सदस्य द्वारा भवन निर्माण में बरती गयी अनियमितता की जांच की मांग के बावजूद अब तक जांच नहीं हुई है. इसके कारण क्षतिग्रस्त भवन में छात्राएं रहने को विवश हैं. मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पूर्व स्थानीय विधायक हरिकृष्ण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नवनिर्मित कस्तूरबा […]

बरवाडीह : भाजपा विधायक व जिप सदस्य द्वारा भवन निर्माण में बरती गयी अनियमितता की जांच की मांग के बावजूद अब तक जांच नहीं हुई है. इसके कारण क्षतिग्रस्त भवन में छात्राएं रहने को विवश हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पूर्व स्थानीय विधायक हरिकृष्ण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास का उदघाटन किया था. उदघाटन के दौरान ही भवन की दीवारों में कई जगह दरार पड़ गयी थी. सीढ़ी, पर्श व छत में भी कई जगह दरार के निशान थे. उदघाटन के बाद भवन निर्माण में अनियमितता व निम्नस्तर के निर्माण का मामला उजागर हुआ था. विधायक श्री सिंह ने मौके पर जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था.
इसके बाद जिला परिषद सदस्य नाजमा परवीण ने भी भवन निर्माण में अनियमितता व लूट-खसोट की शिकायत लातेहार उपायुक्त से करते हुए जांच की मांग की थी. दो माह बाद भी किसी तरह की जांच या दोषी संवेदक पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई. कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं जर्जर भवन में रह रही है. घटिया स्तर के भवन निर्माण से कभी भी कोई हादसा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >