महुआडांड़ : महुआडांड़ थाना क्षेत्र की पंचायत परहाटोली निवासी महावीर नगेसिया (25) पिता स्व महादेव नगेसिया की हत्या परहाटोली के ही पुजार नगेसिया ने कुल्हाड़ी से मार कर दी.
महुआडांड़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताता कि पुजार नगेसिया महावीर नगेसिया के चचेरे भाई का शाला है और वह बचपन से ही परहाटोली में ही रहता था. पुजार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम वह घर पर ही था. इस दौरान महावीर नगेसिया उसकी तरफ आने लगा, तो उसे उसकी नियत अच्छी नहीं लगी. ऐसा लगा कि वह उसे मारने आ रहा है. जैसे ही महावीर उसके पास पहुंचा, उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. उस पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया गया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पंचायत परहाटोली पहुंची और पुजार नगेसिया को गिरफ्तार कर लिया गया.
