लातेहार : सदर थाना क्षेत्र की जालिम पंचायत के बोड़ा गांव में ओझा गुणी के नाम पर आदिम जनजाति समुदाय के नयन अगेरिया (50) की पिटाई करने वाले पांच आरोपियों में से चार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी कर गांव के जगबीर अगेरिया, कामू अगेरिया, रणवीर अगेरिया व जलेश्वर अगेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष एक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. नयन अगेरिया का लातेहार सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
