महासचिव के निधन पर शोकसभा हुई

लातेहार : बहुजन समाज पार्टी के लातेहार जिला महासचिव शिव कुमार राम के निधन पर जिला अध्यक्ष मुंगेश्वर राम की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. महासचिव श्री राम का निधन पिछले दिनों रांची में इलाज के क्रम में हो गया था. मुंगेश्वर ने शिव कुमार के निधन को पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और […]

लातेहार : बहुजन समाज पार्टी के लातेहार जिला महासचिव शिव कुमार राम के निधन पर जिला अध्यक्ष मुंगेश्वर राम की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. महासचिव श्री राम का निधन पिछले दिनों रांची में इलाज के क्रम में हो गया था. मुंगेश्वर ने शिव कुमार के निधन को पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे. जिला प्रभारी सुरेश राम ने कहा कि शिव कुमार हमेशा दलित समाज एवं पार्टी के उत्थान के कार्य में लगे रहे. शोकसभा में बिगावन राम, देवनारायण राम,शीतल राम, मधु राम, मोहन लोहरा समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >