भाई की सलामती की दुआ के साथ करमा संपन्न

मंगलवार को विधि-विधान के साथ करम डाली पवित्र सरोवर में प्रवाहित चंदवा : भाई की लंबी उम्र व सलामती की कामना के साथ मंगलवार को विधि-विधान से करम डाली पवित्र सरोवर में प्रवाहित की गयी. बहनों ने धूमधाम से करमा का त्योहार मनाया. इससे पूर्व सोमवार की सुबह करमा के मौके पर युवतियों ने उपवास […]

मंगलवार को विधि-विधान के साथ करम डाली पवित्र सरोवर में प्रवाहित
चंदवा : भाई की लंबी उम्र व सलामती की कामना के साथ मंगलवार को विधि-विधान से करम डाली पवित्र सरोवर में प्रवाहित की गयी. बहनों ने धूमधाम से करमा का त्योहार मनाया.
इससे पूर्व सोमवार की सुबह करमा के मौके पर युवतियों ने उपवास रखा. घर की साफ-सफाई कर पूजा की. शहर समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों के अखाड़े को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया था. करम डाली लाकर अखाड़ा में स्थापित किया गया. पारंपरिक रीति से करम गोंसाई की पूजा संपन्न करायी गयी. पूजा के बाद युवतियों ने करम गोंसाई की कथा सुनी. भाई की लंबी उम्र की कामना की. स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. सोमवार की देर शाम तक मांदर की थाप पर आदिवासी युवतियों व अन्य लोगों ने नृत्य किया.
शहर समेत चिरो, गरदाग, मालहन, केकराही, महुआमिलान, रोल, अलौदिया, सरोज नगर, कामता गांव में अखाड़ा मंडलियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये. मंगलवार को करम की डाली प्रवाहित की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >