पारंपरिक तरीके से मनाया गया करमा

लातेहार : जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करमा का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर करम पेड़ के डाल की पूजा अर्चना की गयी और विश्व शांति की कामना की गयी. सरना समिति द्वारा करमा पर्व मनाया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक रूप से पारंपरिक लोक गीत गाये […]

लातेहार : जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करमा का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर करम पेड़ के डाल की पूजा अर्चना की गयी और विश्व शांति की कामना की गयी. सरना समिति द्वारा करमा पर्व मनाया गया.
ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक रूप से पारंपरिक लोक गीत गाये और नृत्य किये गये. शहरी क्षेत्र में सामूहिक रूप से महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने पूजा अर्चना की. शहर से सटे जलता, डुमरदोहर, बेंदी, परसाही, नावागढ़, तरवाडीह, तूपू, हेसला, मननचोटाग, डुड़ंगी व पोचरा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गयी. पारंपरिक लोक गीत एवं नृत्य का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >