राशि का अभाव, नौ दिनों से बंद है मध्याह्न भोजन

मनिका : प्रखंड की जुंगूर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय औराटांड़ में पिछले नौ दिनों से मध्याह्न भोजन बंद रहने का मामला प्रकाश में आया है. 30 अगस्त से छात्रों को मध्याह्न भोजन नसीब नहीं हो पा रहा है. बच्चे विद्यालय तो आ रहे हैं लेकिन पढ़ाई कर भूखे पेट वापस लौट जा रहे हैं. […]

मनिका : प्रखंड की जुंगूर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय औराटांड़ में पिछले नौ दिनों से मध्याह्न भोजन बंद रहने का मामला प्रकाश में आया है. 30 अगस्त से छात्रों को मध्याह्न भोजन नसीब नहीं हो पा रहा है. बच्चे विद्यालय तो आ रहे हैं लेकिन पढ़ाई कर भूखे पेट वापस लौट जा रहे हैं.

माता समिति की संयोजिका निर्मला देवी के अनुसार, पिछले दो माह की राशी नहीं मिली है. 40 हजार रुपये की देनदारी हो चुकी है. इसी कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद है. सातवीं कक्षा के छात्र कैलाश उरांव, संदीप उरांव, सकेंद्र उरांव, बबिता कुमारी, शांती कुमारी, सेवंती कुमारी, कबिता कुमारी, चांदनी, सुनीता, सरिता व रूनी कुमारी ने बताया कि वे रोज विद्यालय आती हैं लेकिन उन्हें 30 अगस्त से मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है.

बीआरसी को सूचना दी है : प्रधानाध्यापिका

प्रभारी प्रधानाध्यापिका दयमंति मिंज ने कहा कि राशि के आभाव में संयोजिका द्वारा मध्याह्न भोजन नहीं चलाया जा रहा है. इसकी सूचना बीआरसी को लिखित रूप से की है.

जांच कर होगी दोषियों पर कार्रवाई : डीएससी

जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू ने कहा कि मध्याह्न भोजन बंद करना अपराध है. इसकी सूचना भी उन्हें नहीं है. इसकी जांच कर दोर्षियों पर कारवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >