लातेहार : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. शहर के लातेहार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.
विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार भास्कर ने बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया. शहर के मुख्य पथ पर अवस्थित लक्ष्य एकेडमी में भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां छात्र व छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर निदेशक आशीष कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी से छात्रों को अवगत कराया. वहीं धर्मपुर स्थित एंबिशन कोचिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक नीरज कुमार ने किया. शहर के थाना चौक स्थित चिल्ड्रेन कान्वेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य शशिभूषण पांडेय, संचालिका शकुंतला पांडेय आदि उपस्थित थे.
वहीं एक्सलेंट ग्रुप ऑफ अकादमी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर संस्थान के निदेशक रोशन कुमार व जयदीप कुमार ने छात्रों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताये मार्ग पर चलने की अपील की. शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित एसजीटीएस एकेडमी में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.
