कुआं में कूद कर महिला ने दी जान

चंदवा : जमीरा पंचायत के रक्सी गांव निवासी अनीता देवी (25) पति युगेश यादव ने मंगलवार की सुबह गांव स्थित कुआं में कूद जान दे दी. ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार की सुबह अनीता घास काटने के बहाने से घर से निकली. नजदीक के कुआं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का आठ माह […]

चंदवा : जमीरा पंचायत के रक्सी गांव निवासी अनीता देवी (25) पति युगेश यादव ने मंगलवार की सुबह गांव स्थित कुआं में कूद जान दे दी. ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार की सुबह अनीता घास काटने के बहाने से घर से निकली. नजदीक के कुआं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का आठ माह का एक बेटा है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >