दखलदिहानी के 34 मामले ही लंबित : डीसी

लातेहार : लातेहार जिला में दखलदिहानी के 34 मामले लंबित हैं. उक्त बातें उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कही. श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में एसएआर कोर्ट अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा संचालित किया जाता है. 23 अगस्त 2016 तक एसएआर कोर्ट में कुल 37 मामले लंबित थे, जिसमें तीन मामलों का निष्पादन किया गया है […]

लातेहार : लातेहार जिला में दखलदिहानी के 34 मामले लंबित हैं. उक्त बातें उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कही. श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में एसएआर कोर्ट अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा संचालित किया जाता है. 23 अगस्त 2016 तक एसएआर कोर्ट में कुल 37 मामले लंबित थे, जिसमें तीन मामलों का निष्पादन किया गया है एवं दो मामलों में दूसरा नोटिस जारी किया गया है.
मालूम हो कि आंकड़ों में एसडीएम की अदालत में लंबित 657 सभी प्रकार के वादों का एसएआर कोर्ट का मामला बताया जा रहा है. जबकि उक्त अदालत में दप्रसं की धारा 107, 144, 133 व 147 के तहत विचाराधीन है. एसएआर कोर्ट जिले में विशेष विनियमन पदाधिकारी स्तर पर संचालित किये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >