दुर्घटना में पतंजलि के एरिया मैनेजर घायल

चंदवा : स्थानीय इंदिरा गांधी चौक के समीप गुरुवार की शाम सड़क पर रखे वाटर पाइप से टकरा कर बाइक सवार चंद्र भूषण सिंह (बोकारो) गिर कर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. डॉ नीलिमा ने उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया है. घायल पतंजलि […]

चंदवा : स्थानीय इंदिरा गांधी चौक के समीप गुरुवार की शाम सड़क पर रखे वाटर पाइप से टकरा कर बाइक सवार चंद्र भूषण सिंह (बोकारो) गिर कर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. डॉ नीलिमा ने उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया है. घायल पतंजलि के एरिया मैनेजर पद पर कार्यरत हैं.
उनका दायां पैर टूट गया है. रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आयी है. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर श्री सिंह के अलावा प्रमोद कुमार सवार हो बालूमाथ से आ रहे थे. इंदिरा गांधी चौक के समीप गाड़ी में पेट्रोल लेने एनएच 75 पर बढ़े. इसी क्रम में पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा बीच सड़क पर रखे गये पाइप को उक्त लोग नहीं देख पाये. काले रंग की पाइप से टकरा कर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. बताते चलें कि पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा एनएच 75 में दो स्थानों पर अंडर वाटर पाइप डाला गया है. यहां गड्ढा हो गया है. इसे भरने के लिए विभाग ने सीमेंट से ढाला था. इसी के चारों ओर विभाग ने वाटर पाइप रख दिया है.
दुर्घटना का कारण काल रंग का पाइप है. अंधेरे में यह एकदम ही नहीं दिखता. घटना के बाद आनन-फानन में प्रशासन ने बीच सड़क पर रखे सभी पाइप को हटवाया. विभाग अब तक चुप है. करीब एक सप्ताह पूर्व ही मिशन स्कूल के समीप भी इसी गड्ढे में गिर कर एक बाइक सवार अपना पैर तुड़वा चुका है. स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रति कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >