धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

चंदवा : भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर गुरुवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया. अष्टमी के दिन महिला-पुरुष ने उपवास रखा. देवालयों समेत घर में भी पालना सजाया गया था. विधि सम्मत पूजन के बाद गुरुवार की अर्द्ध रात्रि भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ. मनोरम सोहर […]

चंदवा : भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर गुरुवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया. अष्टमी के दिन महिला-पुरुष ने उपवास रखा. देवालयों समेत घर में भी पालना सजाया गया था. विधि सम्मत पूजन के बाद गुरुवार की अर्द्ध रात्रि भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ. मनोरम सोहर गूंजने लगे. पालना झूला कर बाल कृष्ण के जन्म की खुशियां मनायी. शहर के श्री राम जानकी दरबार सरोजनगर, बुध बाजार स्थित शिव मंदिर, थाना टोली शिव मंदिर, गुलायची धाम, ठाकुर बाड़ी हरैया, पंचमुखी हनुमान मंदिर, होटल मन्नत, सीआरपीएफ कैंप समेत अन्य देवालयों में जन्मोत्सव मनाया गया.
सरोजनगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया था. श्री कृष्ण के बाल रूप में बच्ची ने मटकी फोड़ी. कार्यक्रम की तैयारी में अनिल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सीताराम, रंजन शर्मा, गोलू, काजल, डोली समेत दर्जनों लोग लगे थे. होटल मन्नत के समीप अग्रवाल समाज द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था.
भंडारा में जुटे सैकड़ों लोग : जन्माष्टमी के मौके पर सीआरपीएफ ई-11 द्वारा आयोजित अखंड हरि कीर्तन की पूर्णाहूति गुरुवार की रात दस बजे की गयी. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. सुबह पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया था.
मौके पर कमांडेट पंकज कुमार, डीसी (सीआरपीएफ) पीके सिंह, ए परमार, सहायक कमांडेट पंकज झा, राजेश कुमार महतो, बीडीओ देवदत पाठक, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर सिंह, एसआई विनय सिंह, आर टोप्पो, संजय रवि मौजूद थे. कमांडेट श्री कुमार से समस्त लोगों का आभार जताया. बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया.
बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री राम-जानकी मंदिर समेत कई स्थानों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. देवालयों व घरों में भी लोगों ने पालना सजाया था.
जन्म के बाद लोगों ने पालना झुलाकर लोरी गायी. गुरुकुल पब्लिक स्कूल राजगुरु में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. इसका नेतृत्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार कर रहे थे. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म के अवसर पर कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्राचार्य श्री कुमार के अलावा निरंजन, अरुण कुमार व दिनेश ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >