चंदवा : एसडीओ कमलेश्वर नारायण बुधवार की सुबह प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूद पहुंचे. साथ में शिक्षक दीपक भगत भी मौजूद थे. श्री नारायण ने नौवीं तथा श्री भगत ने दसवीं कक्षा के बच्चों को गणित पढ़ाया. श्री नारायण ने कहा कि बच्चों को शिक्षा दान करना सुखद है.
ये देश के भविष्य हैं. उन्होंने योग्य शिक्षकों से विद्यालय में शिक्षा दान करने का आह्वान किया. मालूम हो अनुमंडलाधिकारी श्री नारायण ने उक्त विद्यालय को गोद लिया है. प्रत्येक बुधवार को वह यहां आकर नौवीं और दसवीं के बच्चों को पढ़ायेंगे. विद्यालय में शिक्षक की कमी है.
