हत्या कर फेंकी गयी लाश मिली

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के मनकेरी गांव से एक युवक का शव बुधवार को बरामद किया है. शव की शिनाख्त बरवाडीह थाना क्षेत्र के उकामांड़ निवासी जीतेंद्र राम (22 वर्ष) के रूप में की गयी. सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि आशंका है कि जीतेंद्र […]

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के मनकेरी गांव से एक युवक का शव बुधवार को बरामद किया है. शव की शिनाख्त बरवाडीह थाना क्षेत्र के उकामांड़ निवासी जीतेंद्र राम (22 वर्ष) के रूप में की गयी.
सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि आशंका है कि जीतेंद्र की हत्या कर लाश फेंकी गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. वारदात में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. जीतेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था. वह अपने घर से बालूमाथ जाने की बात कह कर निकला था, जिसके बाद से वह लापता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >