हथियार के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

हेरहंज : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम हेरहंज थाना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर हथियार समेत दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनमें मनीष यादव करनदान (हेरहंज) व मनोज सिंह बालू (बालूमाथ) शामिल है. अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली व एक मोबाइल […]

हेरहंज : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम हेरहंज थाना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर हथियार समेत दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनमें मनीष यादव करनदान (हेरहंज) व मनोज सिंह बालू (बालूमाथ) शामिल है. अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली व एक मोबाइल बरामद हुआ है.
सोमवार को हेरहंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले के कई कांडों में अभियुक्त थे. लातेहार समेत चंदवा, बालूमाथ व हेरहंज थाना पुलिस इनकी तलाश कर रही थी. इन अपराधियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के कामता-सेरक-निंद्रा पथ में लूट कांड को अंजाम दिया था. मनिका थाना क्षेत्र में बाइक लूट में भी दोनों शामिल थे. पूर्व में चंदवा पुलिस ने मनीष यादव के घर से चोरी की बाइक बरामद की थी. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >