मुंडू जंगल से तीन माओवादी समर्थक गिरफ्तार

बरवाडीह : छिपादोहर थाना पुलिस एवं लभर पिकेट के सीआरपीएफ जवान ने संयुक्त रूप से छापामारी कर शुक्रवार को मुंडू जंगल से तीन माओवादी समर्थक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये समर्थकों में लादी गांव के निवासी वीरेंद्र परहिया, रामधनी कारवार एवं लालमोहन लोहरा शामिल हैं. इस संबंध में डीएसपी मंगल सिंह जमुदा ने […]

बरवाडीह : छिपादोहर थाना पुलिस एवं लभर पिकेट के सीआरपीएफ जवान ने संयुक्त रूप से छापामारी कर शुक्रवार को मुंडू जंगल से तीन माओवादी समर्थक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये समर्थकों में लादी गांव के निवासी वीरेंद्र परहिया, रामधनी कारवार एवं लालमोहन लोहरा शामिल हैं. इस संबंध में डीएसपी मंगल सिंह जमुदा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वीरेंद्र 2006 से माओवादी में शामिल था. वह करमडीह कांड एवं कटिहा कांड में भी शामिल था.
डीएसपी ने बताया कि करमडीह कांड में वीरेंद्र ने फायरिंग की थी. वीरेंद्र का बेटा सतेंद्र परहिया भी माओवादी में था. वह बकोरिया कांड में मारा गया था. इसके बाद 2015 से वीरेंद्र बलराम जी के लिए समर्थक के रूप में काम कर रहा था. वीरेंद्र के इशारे के बाद ही माओवादी इस गांव में आते थे. वह सभी को खाना पहुंचाता था आैर सभी गतिविधियों की सूचना देता था. डीएसपी ने बताया कि सभी समर्थकों को लातेहार जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >