एसडीओ का प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण

चंदवा : एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. अनुपस्थित कर्मियों की हाजिरी काटी. सरकारी व ग्रामीणों के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चेतावनी दी. एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर अनुमंडल पदाधिकारी अचानक चंदवा पहुंचे. अनुपस्थित कर्मियों को […]

चंदवा : एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. अनुपस्थित कर्मियों की हाजिरी काटी. सरकारी व ग्रामीणों के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चेतावनी दी. एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर अनुमंडल पदाधिकारी अचानक चंदवा पहुंचे. अनुपस्थित कर्मियों को वेतन काटा.
कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का आदेश दिया. कर्मियों को स्पष्ट कहा कि छुट्टी के लिये बीडीओ से आदेश लें. नहीं रहने पर प्रधान सहायक से सहमति लें. रोजगार सेविकाओं के नहीं रहने पर बीडीओ देवदत पाठक से जानकारी प्राप्त की. बायोमेट्रिक्स सिस्टम से ही उपस्थिति बनाने की बात कर्मियों को कही. अंचलाधिकारी अमर जोन आंइद को विद्युत सब स्टेशन के लिए जमीन व्यवस्था करने की बात कही. अनुपस्थित राजस्व कर्मचारियों का भी वेतन काटा. शौचालय निर्माण के बाद अब तक भुगतान नहीं मिलने की शिकायत महिलाओं ने की. श्री नारायण ने बीडीओ श्री पाठक को महिलाओं की समस्या दूर करने का निर्देश दिया.
प्रखंड कार्यालय से एसडीओ श्री नारायण सीधे उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूद पहुंचे. यहां प्रधानाध्यापक तरूण कुमार व शिक्षकों के साथ बैठक की. विद्यालय की समस्या पर चर्चा की.
शिक्षकों ने स्कूल में चहारदिवारी, किचन शेड, बिजली की व्यवस्था व विज्ञान-गणित के शिक्षकों की कमी के बारे में बतायी. श्री नारायण ने कहा कि वे अपने स्तर से विद्यालय की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को उन्होंने गोद लिया है. यहां प्रत्येक बुधवार को नौंवी व दसवीं कक्षा में वे स्वयं कक्षा लेने आयेंगे. शिक्षकों को कार्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. मौके पर बीआरसी सुनील सिंह, सीआरपी प्रशांत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >