लातेहार : विगत दो दिनों से हो रही रुक रुक कर मूसलाधार बारिस ने शहर के कई हिस्सों में तबाही मचायी है. सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर गुरुवार को इस बारिस में विशाल पेड़ गिर गया है. शुक्रवार तक नहीं हटाया जा सका है. वहीं धर्मपुर मुहल्ले में पंकज सिन्हा के घर की चहारदीवारी इस बारिश में गिर गयी. तकरीबन 80 फीट लंबी एवं 15 फीट ऊंची चहारदीवारी गिर गयी.
चहारदिवारी गिर जाने से श्री सिन्हा के घर में बिजली एवं पानी की सेवा बाधित हो गयी है. दो दिनों से हुई इस बारिश के कारण कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. कई पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है. तुबेद ग्राम से आने वाले ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिस के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.
