हेरहंज बीडीओ समेत 17 पर प्राथमिकी दर्ज

एसडीओ ने हेरहंज थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी नाजिर, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और पांच मुखिया पर दर्ज किया गया है धोखाधड़ी का मामला तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने टीम गठित कर योजनाओं की जांच करायी थी हेरहंज : मनरेगा की योजनाओं में फर्जी निकासी व गड़बड़ी को लेकर रविवार को हेरहंज थाना […]

एसडीओ ने हेरहंज थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी
नाजिर, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और पांच मुखिया पर दर्ज किया गया है धोखाधड़ी का मामला
तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने टीम गठित कर योजनाओं की जांच करायी थी
हेरहंज : मनरेगा की योजनाओं में फर्जी निकासी व गड़बड़ी को लेकर रविवार को हेरहंज थाना में मामला दर्ज कराया गया. एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने हेरहंज बीडीओ आशीष कुमार समेत 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इनमें बीडीओ के अलावा नाजिर अरुण कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णकांत श्रीवास्तव, विमल कुमार, हेरहंज व सलैया के पंचायत सेवक जगेश्वर उरांव, तासू व सेरेनदाग के पंचायत सेवक सोनू उरांव, चीरू के पंचायत सेवक हीरा राम, हेरहंज के रोजगार सेवक शीतल उरांव, सलैया के रोजगार सेवक निलेश कुमार, सेरेनदाग की रोजगार सेविका सुमन कुमारी, तासू के रोजगार सेवक अनोद कुमार यादव, चीरू के रोजगार सेवक अशोक नाथ वर्मा, हेरहंज मुखिया राजकलिया देवी, सलैया मुखिया रिंकू देवी, सेरनदाग मुखिया मालती देवी, तासू मुखिया अनिल उरांव व चीरू मुखिया हीरामनी लकड़ा शामिल है.
गौरतलब है कि हेरहंज प्रखंड में मनरेगा की योजनाओं में फर्जी निकासी का मामला सामने आया था. इसके बाद तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने टीम गठित कर योजनाओं की जांच करायी थी. लातेहार उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता व डीडीसी अनिल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ श्री नारायण को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. हेरहंज थाना कांड संख्या 25/16 की धारा 467, 468, 469, 471, 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज कराया गया है. थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. बीडीओ आशीष कुमार पर प्रपत्र क गठित करने के लिए मनरेगा आयुक्त व सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >