हेरहंज : लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के सेरेनदाग गांव के पास से पुलिस ने 25 किलो अमोनियम नाइट्रेट, विस्फोटक पदार्थ और 30 लीटर मोबिल बरामद किया है. इन्हें सीआरपीएफ (जी-11) कैंप के समीप डोडी व पुंडरू जंगल के बीच गड्ढे में छिपा कर रखे गये थे.
गुप्त सूचना के बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की ओर से चलाये गये सर्च अभियान के दौरान इन्हें बरामद किया गया. इन्हें माओवादियों ने छिपा कर रखा था. पुलिस के अनुसार, इनका उपयोग बम बनाने में किया जाना था. इससे पूर्व सेरेनदाग जंगल से 30 मार्च को चार शक्तिशाली केन बम पुलिस ने बरामद किया था. तीन मई को भी माओवादियों के तीन बंकर को पुलिस ने ध्वस्त कर कई हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद किये थे.
