वैन चालक की मौत, परिजनों को दी गयी सूचना

चंदवा : बनारस से गुमला जा रहे पिकअप वैन (यूपी65ईटी-0249) का चालक अजय कुमार सिंह का देहांत एनएच 75 स्थित लुकुइयां ग्राम स्थित बबलु लाइन होटल के समीप हो गया. शुक्रवार की सुबह चंदवा पुलिस वाहन को थाना ले आयी है. मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया गया है. इसकी जानकारी […]

चंदवा : बनारस से गुमला जा रहे पिकअप वैन (यूपी65ईटी-0249) का चालक अजय कुमार सिंह का देहांत एनएच 75 स्थित लुकुइयां ग्राम स्थित बबलु लाइन होटल के समीप हो गया.

शुक्रवार की सुबह चंदवा पुलिस वाहन को थाना ले आयी है. मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया गया है. इसकी जानकारी परिजनों व वाहन मालिक को दे दी गयी है.

जानकारी के अनुसार उक्त वाहन बनारस से गुमला जा रहा था. इस पर केमिकल लदा था. गुरुवार की शाम लाइन होटल के समीप चालक ने गाड़ी रोकी. शौच के लिए कुछ दूर गया. इसके बाद वह वापस नहीं आया. होटल मालिक को चिंता हुई. सुबह इसकी सूचना थानेदार रतन कुमार सिंह को दी. श्री सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक की मौत बीमारी से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >