कोयला लदे ट्रक से वसूली को लेकर दो गुट भिड़े, एक घायल

तेतरीयाखंड कोलियरी के ट्रक से रैयत करते हैं वसूली बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित तेतरीयाखंड कोलियरी से निकलनेवाले कोयला लदे ट्रक से अवैध वसूली को लेकर दो गुट भिड़ गये. इस दौरान तलवारबाजी भी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बुधवार को कोलियरी परिसर के हरिजन टोले में अवैध वसूली को […]

तेतरीयाखंड कोलियरी के ट्रक से रैयत करते हैं वसूली
बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित तेतरीयाखंड कोलियरी से निकलनेवाले कोयला लदे ट्रक से अवैध वसूली को लेकर दो गुट भिड़ गये. इस दौरान तलवारबाजी भी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बुधवार को कोलियरी परिसर के हरिजन टोले में अवैध वसूली को लेकर विवाद हो गया. इसमें एक गुट ने तलवार से वार कर विपिन राम को घायल कर दिया.
हरिजन टोले के एक गुुट ने जिले के एसपी अनूप बिरथरे को आवेदन देकर कहा है कि पिछले दिनों कोलियरी जाने वाले रास्ते की अधिग्रहित जमीन के मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर सड़क जाम की गयी थी. जाम की सूचना पाकर तेतरीयाखंड के पीओ जीसी साहा ने जामकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि पंद्रह दिनों के अंदर आपकी समस्या का समाधान कर लिया जायेगा, तब तक आप प्रत्येक गाड़ी से एक सौ रुपये की उगाही कर सकते हैं.
वहीं दूसरे गुट का कहना है कि उन्हें अवैध वसूली नहीं करनी है. सीसीएल विस्थापितों को मुआवजा, नौकरी दे व नियमित पानी का छिड़काव करे, लेकिन अर्जुन राम समेत अन्य लोग यह कहते हुए ट्रकों से वसूली कर रहे हैं कि उन्हें सीसीएल के पीओ व प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है. प्रशासन ने अवैध वसूली पर अंकुश नहीं लगाया तो तेतरीयाखांड़ कोलियरी में बड़ी घटना घट सकती है.
इस संबंध में तेतरीयाखांड कोलियरी के पीओ जीसी साहा ने कहा कि अवैध उगाही रोकना पुलिस का काम है. थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि घटना की लिखित जानकारी मिली है जांच करायी जा रही है. ट्रक ऑनर एसोशिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि अवैध उगाही का मामला गंभीर है, जिसकी लिखित सूचना कई बार वरीय पदाधिकारियों को की जा चुकी है. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >