अस्पताल हेतु दान में दी थी 64 डिसमिल जमीन

चंदवा : लोहरसी गांव में अस्पताल निर्माण हेतु गांव के ही वासुदेव गिरि ने बड़े उत्साह के साथ 64 डिसमील जमीन दान में दी थी. जब भवन निर्माण हो रहा था, तो गांव वाले भी काफी हर्षित थे कि अब गांव में समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. भवन तो बना, पर न तो उदघाटन हुआ, न […]

चंदवा : लोहरसी गांव में अस्पताल निर्माण हेतु गांव के ही वासुदेव गिरि ने बड़े उत्साह के साथ 64 डिसमील जमीन दान में दी थी. जब भवन निर्माण हो रहा था, तो गांव वाले भी काफी हर्षित थे कि अब गांव में समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी.
भवन तो बना, पर न तो उदघाटन हुआ, न चिकत्सिक आये और न ही रोगों का इलाज हो पाया. इसके शुरू होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में भी अतिरक्ति बोझ कम हो जाता. श्री गिरि के पुत्र बबलू गिरि के अलावे बलराम महतो, धरमू महतो, जगरूप महतो, बहुरन सिंह, लालदेव भगत, कयूम मियां, जरीना खातून, नागेंद्र गिरि समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि जमीन दान निरर्थक साबित हो रहा है.
सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है और न जानें क्यों स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल के प्रति मौन है. ग्रामीण इसे शुरू कराने को लेकर आंदोलन के मूड में दिख रहे हैं. वर्ष 2009-10 से यह बनकर बेकार पड़ा अनुपयोगी साबित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >