लातेहार. जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि डीएमएफटी की राशि खनन से प्रभावित पंचायत क्षेत्रों में ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाता है. बैठक में न्यास परिषद से अनुमोदन हेतु विभिन्न योजनाओं पर सांसद, लातेहार व मनिका विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा चर्चा के क्रम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में विभिन्न विषयों में डीएमएफटी से पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के प्रति हो रहे कार्य, डीएमएफटी के अंतर्गत ली गई योजनाए, डीएमएफटी अंतर्गत ली जाने वाली नई योजनाओं के अनुमोदन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान समिति द्वारा 723 प्राप्त प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. मौके पर लातेहार विधायक प्रकाश राम, मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह, एसपी कुमार गौरव, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, पीटीआर के उपनिदेशक कुमार आशीष, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. आर्म्स एक्ट मामले के दो आरोपी को अर्थदंड लगा
लातेहार. जिले के गारू थाना कांड संख्या 24/24 से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी पाते हुए दंडित किया है. न्यायालय ने 29 मई 2026 के मामले की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त चंचल सिंह एवं मनोज उरांव दोनों गारू निवासी को धारा 25(1-बी), 26 एवं 35 आर्म्स एक्ट के तहत दोष सिद्ध किया. न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों द्वारा कारावास में बिताई गई अवधि को समायोजित करते हुए प्रत्येक को 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया. मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने यह निर्णय सुनाया है.
